नयी दिल्ली 06 जुलाई (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात कर राज्य में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली है।
श्री शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री से बात कर वहां हुई भारी बारिश के बाद उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
श्री शाह ने कहा,“भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मौजूदा स्थिति के बारे में असम के मुख्यमंत्री से बात की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, राहत प्रदान कर रहे हैं और पीड़ितों को बचा रहे हैं। प्रधानमंत्री असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उल्लेखनीय है कि असम में भारी बारिश के कारण अनेक क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
.
कड़वा सत्य
शाह ने असम के मुख्यमंत्री से बात कर बाढ़ के बारे में ली जानकारी

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

