नयी दिल्ली 13 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में पूर्वाह्न नौ बजे तक अनुमानित औसत मतदान 10.35 प्रतिशत रहा।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में औसत मतदान 10.35 प्रतिशत रहा और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 15.24 प्रतिशत तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 5.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।
चाैथे चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश......मतदान प्रतिशत
आंध्र प्रदेश ....................9.05 प्रतिशत
बिहार..........................10.18 प्रतिशत
जम्मू-कश्मीर..................5.07 प्रतिशत
झारखंड ......................11.78 प्रतिशत
मध्य प्रदेश....................14.97 प्रतिशत
महाराष्ट्र..........................6.45 प्रतिशत
ओडिशा..........................9.23 प्रतिशत
तेलंगाना..........................9.51 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश.....................11.67 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल.................15.24 प्रतिशत
कड़वा सत्य
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ बजे तक 10.35 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

