नयी दिल्ली, 02 सितंबर (कड़वा सत्य) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तर भारत की अध्यक्ष मंजू छिब्बर और पार्टी के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आठ से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में आठ से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे पर चर्चा जारी है और अगर भाजपा के साथ सीटों के बटवारे पर सहमति नहीं बनती है, तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) आठ से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाकी के 80 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सहमति बनती है तो पार्टी दो सीटों मुलाना और नीलोखेड़ी पर चुनाव लड़ेगी।
रिपब्लिकन पार्टी हरियाणा में आठ से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

राजस्थान: संत त्रिवेणी गिरी की मौत पर उबाल, 10 अक्टूबर को शिवगंज थाने के घेराव की चेतावनी

बाल संरक्षण के क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स और शोध के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर और सी-लैब ने मिलाया हाथ

YellowDots Talent DPI LIVE: देशभर के युवाओं के लिए मुफ्त Coaching, AI Tutor और IIT Kharagpur Certificate एक साथ

