नयी दिल्ली, 24 सितम्बर (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि राष्ट्रमंडल देशों का छह दिवसीय 67वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के विधानमंडलों के प्रमुखों के साथ ही जनप्रतिनिधियों का दल भी शामिल होगा।
श्री बिरला ने 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के दो दिन तक यहां चले सम्मेलन के समापन समारोह के बाद संसद भवन परिसर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन आगामी तीन से आठ नवंबर तक सिडनी में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों में लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक सशक्तीकरण, मानव तस्करी, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान करीब आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
श्री बिरला ने कहा कि सम्मेलन के दौरान आठ कार्यशालाएं होंगी जिनमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष से यह पूछने पर कि भारत से कितने प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तो उन्होंने कहा कि राज्य विधानमंडलों द्वारा भी इसमें सदस्य भेजे जाते हैं, इसलिए फिलहाल सदस्यों की संख्या के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
इससे पहले 66वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन अफ्रीकी देश घाना में आयोजित किया गया था जिसमें लोकतंत्र की मजबूती में भारत की भूमिका को लेकर चर्चा हुई थी।
,
कड़वा सत्य
राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेने सिडनी जाएंगे बिरला

Bihar News: बिहार में 12 औद्योगिक इकाइयों को मिली मंजूरी! ₹132.60 करोड़ का निवेश, 2,500 रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: हाथरस में 115वें दाऊजी मेले के लाफ्टर शो में भीड़ बेकाबू, लाठी फटकारने पर मची भगदड़, होमगार्ड घायल

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई

