नयी दिल्ली 01 अक्तूबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने लद्दाख से पदयात्रा करके यहां आए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लिये जाने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धीरे-धीरे देश के हर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदलने के सिद्धांत पर काम कर रही है।
आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा “पहले तो लद्दाख के लोगों से राज्य का दर्जा छीनकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया और अब जब लद्दाख के कुछ लोग अपनी माँगों को लेकर दिल्ली में राजघाट तक पैदल आ रहे हैं तो उन्हें बॉर्डर पर पकड़कर थाने में बंद कर दिया।”
राज्यों को केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील करने की योजना पर काम कर रही भाजपा :आप

मध्य प्रदेश: कमीशन 3 से 5 प्रतिशत हुआ तो भड़के सब्जी विक्रेता, मंडी में खरीदारी बंद, आढ़तियों के विरोध में धरना

मध्य प्रदेश: उज्जैन शाही मस्जिद उपद्रव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक

मध्य प्रदेश: मंदसौर साइबर ठगी गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, क्रिप्टो करेंसी से भेजी जा रही थी ठगी की रकम

