नयी दिल्ली, 02 फरवरी (कड़वा सत्य) हरियाणा के मुख्यमंत्री , कर्नाटक के राज्यपाल और अंडमान- निकोबार के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को यहां मुलाकात की है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और अंडमान -निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी ने प्रधानमंत्री से अलग-अलग भेंट की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने डिजिटल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अगल-अलग पोस्ट में इन मुलाकातों की जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात की फोटो भी शेयर की।
पोस्ट में बातचीत का ब्योरा नहीं दिया गया है।
मनोहर,आशा
मोदी से मिले खट्टर, कर्नाटक के राज्यपाल, अंडमान-निकोबार के उप-राज्यपाल

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

