नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि वह द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत और उससे आगे के क्षेत्रों में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
श्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, “हार्दिक बधाई प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा! मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हिंद- प्रशांत तथा उससे आगे के क्षेत्रों में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
दोनों सदनों के पूर्ण सत्र में आयोजित प्रधानमंत्री पद के नामांकन चुनावों के परिणाम के अनुरूप जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष शिगेरू इशिबा को जापान का 102वां प्रधानमंत्री चुना गया।
श्री इशिबा ने कहा कि वह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अपने देश के सामने आए सबसे गंभीर सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए मित्र राष्ट्रों के साथ संबंधों को और गहरा करेंगे। उन्होंने चीन को रोकने के लिए सामूहिक सुरक्षा समूह नाटो का एक एशियाई संस्करण बनाने का भी प्रस्ताव रखा है।
,
कड़वा सत्य
मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को दी बधाई

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

