नयी दिल्ली, 18 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बोलते हैं, वह करते नहीं है और उन्होंने 10 साल के अपने कार्यकाल में छोटे कारोबारियों के हित में कोई भी कदम नहीं उठाया है।
श्री गांधी ने यहां चांदनी चौक क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के समर्थन में शनिवार को आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी वादा पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने हर साल 02 करोड़ रोजगार देने की बात की, लेकिन रोजगार देने की बजाय रोजगार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाने वाले छोटे कारोबारियों के हित में कोई कदम नहीं उठाए हैं।
मोदी ने 10 साल में छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया : राहुल

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

