नयी दिल्ली, 08 नवंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें 98वें जन्मदिन की बधाई दी।
श्री मोदी ने शाम को वयोवृद्ध नेता श्री आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी श्री आडवाणी को घर जा कर बधाई दी और सोशल मीडिया एक्स पर अपनी एक पोस्ट में तस्वीर साझा करते हुए कहा, "वरिष्ठ नेता, पूर्व उप-प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के निवास पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु हो, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”
आठ नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में जन्मे श्री आडवाणी ने आज 97 वर्ष पूरे कर 98वें वर्ष में प्रवेश किया।
,
कड़वा सत्य
मोदी, नड्डा ने आडवाणी के आवास पर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

राजस्थान: सिरोही में फायरिंग से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; SP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बिहार: करमा पूजा के बाद पोखर में डूबने से 17 वर्षीय आकांक्षा की मौत, तीन सहेलियां बचीं

