नयी दिल्ली 07 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोक सभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।”
देश में 11 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इन सीटों के लिए कुल 17.24 करोड़ मतदाता 120 महिला उम्मीदवारों सहित 1351 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत तय करेंगे।
, संतोष
कड़वा सत्य
मोदी का मतदाताओं से बढ़ चढ़कर मतदान करने का आग्रह

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

