नयी दिल्ली 26 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुरुवार को पुणे का दौरा वहां भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी पुष्टि की।
श्री मोदी का पुणे में 22,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम था। उनका मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणाली का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पुणे में बुधवार को 130 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गयी तथा गुरुवार को और अधिक बारिश होने की संभावना है।
अशोक
कड़वा सत्य
मोदी का पुणे दौरा रद्द

मध्य प्रदेश: कमीशन 3 से 5 प्रतिशत हुआ तो भड़के सब्जी विक्रेता, मंडी में खरीदारी बंद, आढ़तियों के विरोध में धरना

मध्य प्रदेश: उज्जैन शाही मस्जिद उपद्रव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक

मध्य प्रदेश: मंदसौर साइबर ठगी गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, क्रिप्टो करेंसी से भेजी जा रही थी ठगी की रकम

