नई दिल्ली 01 मई (कड़वा सत्य) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया।
ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किए गए इस परीक्षण से नौसेना की पनडुब्बी रोधी मारक क्षमता में इजाफा होगा और अब नौसेना पारंपरिक रेंज से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम होगी।इस प्रणाली का डिजाइन और विकास डीआरडीओ ने किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रणाली के सफल परीक्षण पर बधाई देते हुए कहा है कि इससे नौसेना की मारक क्षमता बढ़ेगी।
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ समीर वी कामत ने भी स्मार्ट प्रणाली के विकास से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
.साहू
कड़वा सत्य
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

