नयी दिल्ली, 25 जनवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाले विधेयक के पारित होने से देश ने लैंगिक समानता की ओर एक कदम बढ़ाया है और यह नारी सशक्तीकरण में क्रांतिकारी सिद्ध होगा।
श्रीमती मुर्मु ने आज यहां 75 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि जब संसद ने ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पारित किया तो देश स्त्री-पुरुष समानता के आदर्श की ओर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’, महिला सशक्तीकरण का एक क्रांतिकारी माध्यम सिद्ध होगा। इससे हमारे शासन की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में भी बहुत सहायता मिलेगी। जब सामूहिक महत्व के मुद्दों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, तब हमारी प्रशासनिक प्राथमिकताओं का जनता की आवश्यकताओं के साथ बेहतर सामंजस्य बनेगा।”
महिला आरक्षण से लैंगिक समानता की ओर कदम बढ़ाया देश ने: मुर्मु

बिहार: रिया की मौत को एक माह, आठ आरोपित अब भी फरार

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ₹5 लाख की कार से ले जाई जा रही थी ₹66690 की अवैध शराब, पुलिस ने पीछा कर पकड़ कर की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

