नयी दिल्ली 29 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरान की एक नौका को छुड़ा लिया तथा बंधक बनाये गये 17 नाविकों को भी सुरक्षित बचा लिया।
आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के ध्वज वाली नौका से लुटेरों के कब्जे में घिरने का संदेश मिलते ही मानक प्रक्रिया के अनुसार तुरंत कदम उठाते हुए कार्रवाई की और नौका को घेर लिया। नौसैनिकों ने लुटेरों को खदेड़कर नौका को उनके कब्जे से छुड़ा लिया तथा बंधक बनाये गये सभी 17 नाविकों को भी रिहा कराया।
नौसेना के जांबाजों ने नौका की पूरी तरह जांच की और फिर उसे उसके गंतव्य पर रवाना कर दिया।
संजीव
भारतीय युद्धपोत ने अदन की खाड़ी में ईरानी नौका को समुद्री लुटेरों से बचाया

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

