नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारत ने अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश संबंधी खबर को निराधार और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, "अमेरिकी अखबार में प्रकाशित संबंधित रिपोर्ट एक गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाती है।"
प्रवक्ता ने कहा, "संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के नेटवर्क पर अमेरिकी सरकार द्वारा साझा की गई सुरक्षा चिंताओं को देखने के लिए भारत सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की जांच चल रही है। इस पर अटकलें और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियाँ मददगार नहीं हैं।”
.साहू
कड़वा सत्य
भारत ने पन्नू की हत्या की साजिश संबंधी खबर को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

