नयी दिल्ली,17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम दिल्ली के हर बच्चे को सबसे शानदार शिक्षा दे रहे है।
सुश्री आतिशी ने गुरुवार को यहाँ पंचकुइयाँ रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि वो भगवान है, जिनके हाथ में कलम है। भगवान वाल्मीकि के हाथ में जो कलम है, वह इस बात का प्रतीक है कि, समाज में चाहे कोई कितना भी पीछे खड़ा हो, लेकिन शिक्षा के माध्यम से आगे जरूर बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम दिल्ली के हर बच्चे को सबसे शानदार शिक्षा दे रहे है क्योंकि शिक्षा समाज की तरक्की का सबसे बड़ा साधन है। हमारे बच्चे जितने शिक्षित होंगे समाज उतना आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के पदचिह्नों पर चलते हुए अगर पूरे देश में कोई एक सरकार काम कर रही है, तो वह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो ग़रीब बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा देकर आगे बढ़ने का मौक़ा दे रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के धर्म, समानता और मानवता के मूल्यों को अपनाते हुए हम शिक्षित और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
,
कड़वा सत्य
भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया : आतिशी

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

