नासिक/नयी दिल्ली 22 सितंबर (कड़वा सत्य) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को महाराष्ट्र के नासिक जिला माहेश्वरी सभा द्वारा निर्मित नए सामाजिक-सांस्कृतिक केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और केंद्र की आधारशिला रखी ।
श्री बिरला ने समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए सुविख्यात नासिक में इस कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने देश की परंपराओं और मूल्यों का संरक्षण करने और उन्हें बढ़ावा देने में नासिक के निवासियों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। राष्ट्र की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना में माहेश्वरी समाज के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए उसकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।
बिरला ने नासिक की समृद्ध विरासत व सामुदायिक भावना की सराहना की

Bihar News: बिहार में 12 औद्योगिक इकाइयों को मिली मंजूरी! ₹132.60 करोड़ का निवेश, 2,500 रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: हाथरस में 115वें दाऊजी मेले के लाफ्टर शो में भीड़ बेकाबू, लाठी फटकारने पर मची भगदड़, होमगार्ड घायल

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई

