नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की परीक्षा का दूसरी बार स्थगित होना योगी आदित्यनाथ सरकार की विफलता है और इससे लगता है कि पेपर लीक करवाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीति बन गई है जिससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है।
श्रीमती वाड्रा ने कहा, “यूपी पीसीएस की प्रिलिम्स परीक्षा दूसरी बार स्थगित कर दी गई। यूपी टेक्निकल एजुकेशन सर्विसेज-2021 की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया। बार-बार परीक्षाएं स्थगित करना, पेपरलीक और भ्रष्टाचार के जरिये युवाओं का भविष्य बर्बाद करना भाजपा सरकार की नीति बन चुकी है।”
पेपरलीक और परीक्षाएं स्थगित होना योगी सरकार की विफलता : प्रियंका

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

