नई दिल्ली 31 जनवरी (कड़वा सत्य) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि हरियाणा दिल्ली को स्वच्छ पानी देता है लेकिन दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण पानी दूषित हो रहा है।
श्री सैनी ने शुक्रवार को वजीराबाद स्थित यमुना घाट पर हरियाणा से लिए गए यमुना के पानी और दिल्ली से लिए पानी के सैंपल मीडिया को दिखाते हुए कहा कि इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है। दिल्ली की जनता को पिछले दस वर्षों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस वर्षों में काम नहीं हुए और अब श्री केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए है।
दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण दूषित हो रहा है पानी: सैनी

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

