नयी दिल्ली, 12 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या दिल दहलाने वाली अत्यधिक गंभीर घटना है और इस तरह के अपराधियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए।
कांग्रेस महासचिव ने कहा “कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा देश में बहुत बड़ा मुद्दा है और इसके लिए ठोस प्रयास की जरूरत है।”
दिल दहलाने वाली है दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या : प्रियंका

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

