नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (कड़वा सत्य) सेना के दो अग्निवीरों की फायरिंग अभ्यास के दौरान तोप का गोला फटने के कारण मौत हो गयी , सेना ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये हैं।
यह दुर्घटना गुरूवार दोपहर उस समय हुई जब अग्निवीर महाराष्ट्र में नासिक के निकट देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान दुर्भाग्य से तोप का एक गोला दुर्घटनावश फट गया जिससे दो अग्निवीर बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी।
सेना की दक्षिणी कमान ने दुर्घटना में दो अग्निवीरों गोहिल विश्वराज सिंह और सैकत की मौत की पुष्टि की है। ये दोनों गनर थे। दक्षिणी कमान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि समूची सेना दोनों बहादुर अग्निवीरों की त्रासद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सेना के अनुसार ये दोनों हैदराबाद स्थित आर्टिलरी सेंटर से देवलाली प्रशिक्षण के लिए आये थे। कमान ने कहा है कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये गये हैं।
,
कड़वा सत्य
तोप का गोला फटने से दो अग्निवीरों की मौत, सेना ने दिये जांच के आदेश

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

