नयी दिल्ली, 13 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने अरुणाचल, कर्नाटक तथा चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा बिहार ओडिशा, दिल्ली सहित 9 राज्यों में छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष बदले हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि श्रीमती नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़, चीकू नाची को अरुणाचल प्रदेश तथा सौम्य रेड्डी को कर्नाटक महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि जयशंकर प्रसाद को बिहार, सिकंदर बोरा को चंडीगढ़, आशीष लांबा को दिल्ली, अभिनंदन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश, बिनय ओरांव को झारखंड, जॉयस्वान केएच को मणिपुर, उदित नारायण प्रधान को ओडिशा, प्रियंका चौधरी को पश्चिम बंगाल तथा वाई वेंकटा स्वामी को तेलंगाना एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
सैनी
कड़वा सत्य
तीन राज्यों में महिला कांग्रेस, 9 में एनएसयूआई अध्यक्ष बदले

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

