नयी दिल्ली 13 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में पूर्वाह्न 11.00 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 24.87 प्रतिशत रहा।
निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले चार घंटों में औसत मतदान 24.87 प्रतिशत रहा और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 32.78 प्रतिशत तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 14.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है, कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।
चाैथे चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश......मतदान प्रतिशत
आंध्र प्रदेश ...................23.10
बिहार..........................22.54
जम्मू-कश्मीर................14.94
झारखंड ......................27.40
मध्य प्रदेश....................32.38
महाराष्ट्र........................17.51
ओडिशा.........................23.28
तेलंगाना.........................24.31
उत्तर प्रदेश.....................27.12
पश्चिम बंगाल.................32.78
अशोक
कड़वा सत्य
चौथे चरण में पूर्वाह्न 11.00 बजे तक 24.87 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

