नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (कड़वा सत्य) चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को महाराष्ट्र की 188 विधानसभा सीटों और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर सकता है।
चुनाव आयोग आज अपराह्न साढ़े तीन बजे संवाददाता सम्मेलन करने जा रहा है, जिसमें इन दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर सकता है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि आयोग उत्तर प्रदेश में खाली पड़ीं विधानसभा की 10 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है, जबकि 81 सदस्यीय मौजूदा झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 05 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।
संतोष
कड़वा सत्य
चुनाव आयोग आज कर सकता है महाराष्ट्र- झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा

उत्तरप्रदेश: महज 24 घंटे भी प्रभावी नहीं रहा दुकान बंदी का आदेश! बंद कराई दुकानें फिर खुलीं, धड़ल्ले से बिक रही बिरयानी

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बाढ़ से स्कूल जलमग्न, पानी के बीच पढ़ने पहुंच रहे 232 बच्चे; हर साल बनती है यही स्थिति

बिहार: बिहार के औरंगाबाद जिले में मॉब लिंचिंग जैसी वारदात, युवक की पीट-पीटकर हत्या

