नयी दिल्ली, 21 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति को पूरी तरह से भंग कर दिया है और जिला अध्यक्षों को नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बने रहने को कहा है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री खडगे में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस को भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस भंग करने के फैसले की घोषणा उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से अनुमोदित एक पत्र के माध्यम से की है।
उन्होंने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उसके पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, जिला, ब्लॉक तथा मंडल कांग्रेस पार्टी के सहयोगी संगठनों को पूरी तरह से भंग कर दिया गया है।”
पार्टी नेता ने कहा कि जिला अध्यक्षों को अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करने के लिए कहा गया है।
,
कड़वा सत्य
खडगे ने की ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति भंग

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

