नयी दिल्ली 10 जनवरी (कड़वा सत्य) कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने एलएंडटी के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन के 90 घंटे के वर्क वीक (एक सप्ताह के दौरान काम का समय) वाले बयान की निंदा की है और कहा कि यह पूरी तरह से अव्यवहारिक और मानव गरिमा तथा काम-काज के संतुलन की अवहेलना कहता है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि ऐसे बयान आधुनिक युग में मानसिक स्वास्थ्य और कर्मचारियों के कल्याण के महत्व की समझ की कमी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, 'हम एक ऐसी संस्कृति की ओर नहीं लौट सकते जो कर्मचारियों को केवल मशीनों की तरह देखती हो। हर व्यक्ति चाहे वह कॉरपोरेट सेक्टर में हो या स्व-रोजगार से जुड़ा हो, एक ऐसा संतुलित जीवन जीने का हकदार है, जहां व्यक्तिगत और पेशेवर आकांक्षाएं साथ-साथ पूरी हो सकें।'
खंडेलवाल ने की सुब्रमण्यन की निंदा

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

