नयी दिल्ली 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली की तीन तथा पंजाब की छह लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।
पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली की तीन, पंजाब की छह और उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश की है जिन्हें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार कर लिया है।
पार्टी ने दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट से जय प्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्व से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम से उदित राज को टिकट दिया है।
पंजाब में अमृतसर से गुरजीत सिंह आहुजा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया गया है।
सत्या.
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने की दिल्ली और पंजाब में लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

