नयी दिल्ली 06 जुलाई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस)ने शनिवार को 35 हजार 819 उम्मीदवारों के लिए विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) आयोजित की।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यहां बताया कि यह परीक्षा 21 राज्यों के 50 शहरों में फैले 71 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की सुरक्षा को और अधिक सख्त बनाने के लिए, एनबीईएमएस ने परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए 250 से अधिक पर्यवेक्षक को नियुक्त किये गये और मजबूती देने के लिए 45 संकाय सदस्यों वाले एक उड़न दस्ते को भी शामिल किया गया। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और अन्य संस्थानों ने भी सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक वरिष्ठ अधिकारी को तैनात किया ।
एनबीईएमएस ने 50 शहरों में विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा आयोजित की

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

राजस्थान: सिरोही में फायरिंग से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; SP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बिहार: करमा पूजा के बाद पोखर में डूबने से 17 वर्षीय आकांक्षा की मौत, तीन सहेलियां बचीं

