नयी दिल्ली, 22 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने अपनी युवा इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री चिब की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन में जम्मू-कश्मीर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं और वर्तमान में वह युवा कांग्रेस में महासचिव की भूमिका निभा रहे थे।
उन्होंने बताया कि श्री खड़गे ने युवा कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के काम की सराहना की है और कहा है कि उनके कार्यकाल में युवा कांग्रेस को मजबूती मिली है।
,
कड़वा सत्य
उदय भानु बने युवा कांग्रेस के नये अध्यक्ष

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

