नयी दिल्ली 30 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार इस समय धीमी हो गयी है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर पिछले साल से दो प्रतिशत तक नीचे आ सकती है।
श्री चिदम्बरम ने बजट सत्र से पहले पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था धीमी पड़ गयी है। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। सरकार कोई भी कोशिश कर ले रफ्तार गिर रही है और यह पिछले साल की वृद्धि दर से दो प्रतिशत तक नीचे आ सकती है।”
अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ी, आर्थिक वृद्धि गिर सकती है दो प्रतिशत तक: चिदम्बरम

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

