Sharmishta Panoli Bail News: ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी कर सुर्खियों में आईं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 10 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है। कैसे हुई गिरफ्तारी? 15 मई को शर्मिष्ठा ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए। इसी वीडियो में उन पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा। इसके बाद कोलकाता के गार्डनरीच थाना पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया और कोलकाता सिटी कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत शर्मिष्ठा की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने उन्हें अंतरिम जमानत दी। कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह: जांच में पूरा सहयोग करें, कोर्ट की अनुमति के बिना भारत न छोड़ें। किसने दर्ज कराई शिकायत? शर्मिष्ठा के खिलाफ वजाहत खान नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मिष्ठा की टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि वजाहत खान खुद भी विवादों में हैं। उनके खिलाफ भी कई अभद्र टिप्पणियों को लेकर केस दर्ज हो चुके हैं और फिलहाल वह फरार हैं।
Sharmishta Panoli latest news: शर्मिष्ठा पनोली को हाईकोर्ट से मिली जमानत, ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देकर फंसी थीं विवाद में!


BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

