Bihar CMR Verification News 2025: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अधिप्राप्त धान के समतुल्य सी. एम. आर. (CMR) तैयार कराए जाने हेतु पैक्सों / व्यापार मंडलों एवं मिलों में उपलब्ध अवशेष धान के भौतिक सत्यापन कराने का दिया निदेश। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री मो. नय्यर इकबाल ने राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र जारी कर खरीफ विपणन मौसम 2024-25 अंतर्गत अधिप्राप्त धान के समतुल्य सी. एम.आर. (CMR) तैयार कराये जाने हेतु पैक्सों / व्यापार मंडलों एवं मिलों में उपलब्ध अवशेष धान का भौतिक सत्यापन भारतीय खाद्य निगम के नामित पदाधिकारी के साथ जिला के एक अन्य पदाधिकारी को नामित करते हुए संयुक्त रूप से करते हुए जाँच प्रतिवेदन तीन कार्य दिवस के अंदर विभाग को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। खरीफ मौसम 2024-25 में राज्य अंतर्गत अधिप्राप्त धान के समतुल्य सी.एम.आर. (CMR) प्राप्ति के लिए अंतिम तिथि 15.06.2025 निर्धारित है। खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में राज्य अंतर्गत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति हेतु निर्धारित लक्ष्य 45 लाख मे. टन के विरूद्ध 39.23 लाख मे. टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जिसके समतुल्य 26.87 लाख मे. टन सी.एम.आर. (CMR) प्राप्त किया जाना है। अभी तक कुल 20.94 लाख मे. टन CMR प्राप्त कर लिया गया है। तथा अवशेष 05.93 लाख मे. टन सी.एम.आर. प्राप्त किया जाना है।
Bihar CMR Verification News 2025: CMR घोटाले पर लगेगा लगाम! बिहार सरकार ने मिलों और पैक्स में धान का शुरू कराया भौतिक सत्यापन


उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

